{"_id":"61ae5828eb0035345f30c5f3","slug":"crime-sultanpur-news-lko6077491186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में महिला ने ही कराई थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में महिला ने ही कराई थी पति की हत्या
विज्ञापन
14. सुल्तानपुर पुलिस कार्यालय में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र के डींगुरपुर बनकेगांव में दस दिन पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। जीजा के इश्क में डूबी पत्नी ने ही पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने हत्या में शामिल जीजा और उसके दोस्त के साथ ही साजिश कर्ता पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के डींगुरपुर बनकेगांव निवासी राजेंद्र गुप्ता (32) पुत्र रामफेर गुप्ता की 26 नवंबर को धान के खेत में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी सरिता पर संदेह हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में सरिता ने बताया कि उसका अपने चचेरे बहनोई जय प्रकाश गुप्ता पुत्र जोखई गुप्ता निवासी देवराजपुर थाना करौंदीकलां से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी जब उसके पति को हुई तो वह आपत्ति जताकर उसे पीटने लगा। इससे तंग आकर सरिता ने मुंबई में नौकरी करने वाले जीजा जय प्रकाश से फोन पर बात की और पूरी घटना बताते हुए उसके साथ ही रहने को कहा। सरिता की बात सुनकर जय प्रकाश ने राजेंद्र गुप्ता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।
एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि योजना के तहत जय प्रकाश मुंबई से 24 नवंबर को सुल्तानपुर पहुंचा और अपने दोस्त महताब आलम उर्फ सद्दाम निवासी मझगंवा कोतवाली कादीपुर से संपर्क कर योजना में शामिल कर लिया। योजना के तहत जय प्रकाश सद्दाम के साथ डींगुरपुर बनकेगांव पहुंचा और सरिता को फोन किया। सरिता ने बताया कि उसका पति राजेंद्र गुप्ता धान की ढुलाई करने के लिए खेत में गया है।
विज्ञापन
सरिता की जानकारी मिलने के बाद जय प्रकाश गुप्ता और सद्दाम खेत में पहुंचे और गमछे से गला घोंटकर राजेंद्र की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में शामिल जय प्रकाश गुप्ता, महताब आलम उर्फ सद्दाम के साथ ही साजिशकर्ता सरिता पत्नी राजेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल सेट भी बरामद किया है।