{"_id":"6138fa1c8ebc3efefb70e190","slug":"cow-sultanpur-news-lko594670447","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरवारा गोवंश आश्रय स्थल पर मिली कई खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरवारा गोवंश आश्रय स्थल पर मिली कई खामियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कूरेभार के सिरवारा में संचालित वृहद गोआश्रय स्थल के निरीक्षण में कई खामियां पाई हैं। निरीक्षण में खामियां मिलने पर सीडीओ अनुराग वत्स ने पिछले दिनों सीवीओ की प्रस्तुत निरीक्षण रिपोर्ट पर सवाल उठा दिया है। सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था के स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है।
बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने सिरवार में संचालित वृहद गोआश्रय स्थल का अचानक जायजा लिया। उनके निरीक्षण में आश्रय स्थल पर नियुक्त पांच केयर टेकर में एक उपस्थित मिला। आश्रय स्थल पर कीचड़ व गंदगी मिली। रखे गए 322 गोवंशों में चार बीमार पाए गए। बीमार गोवंश का इलाज नहीं किया जाना पाया गया। सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए पिछले दिनों मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ओर से प्रस्तुत की गई निरीक्षण रिपोर्ट पर सवाल खड़ा कर दिया।
जबकि सीवीओ ने अपनी रिपोर्ट में गोवंश आश्रय स्थल में सब कुछ अच्छा दर्शाया था। उपस्थित आश्रय स्थल का कर्मचारी हरा-चारा व चूनी-चोकर की जानकारी नहीं दे सका। इस पर गोवंश आश्रय स्थल का संचालन कर रही कार्यदायी संस्था संकल्प फाउंडेशन पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने खामियों पर कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश सीवीओ को दिया है।