फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Court sent letter to SP when investigation was not completed even after a year

Sultanpur News: साल भर बाद भी विवेचना पूरी न होने पर कोर्ट ने एसपी को भेजा पत्र

Thu, 06 Jun 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Court sent letter to SP when investigation was not completed even after a year
सुल्तानपुर। जानलेवा हमले के मामले में साल भर बीत जाने के बावजूद विवेचना पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है। एसीजेएम पंचम अमित सिंह ने पुलिस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए एसपी के पास पत्र भेजा है। कोर्ट ने एसपी से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विवेचना पूरी कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कुड़वार थाने के ग्राम पूरे लेदई मौजा बहमरपुर निवासी नीरज पांडेय ने पांच फरवरी, 2023 को गांव के रामनाथ, चिरंजीव उर्फ मोंटी मिश्र, चंदे, अमरदीप, गुड़्डू, सोहन, गिरजा व उमादत्त के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था। वादी का आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर आरोपियों ने लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। वादी ने मुकदमे की मॉनीटरिंग को लेकर कोर्ट में अर्जी दी है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दी रिपोर्ट में कहा है कि आरोपी रामनाथ, चंदे उर्फ चंद्र प्रकाश, गुड्डू उर्फ हरि प्रकाश, उमादत्त मिश्र को नोटिस तामील कराई गई है। जबकि आरोपी चिरंजीव उर्फ मोंटी मिश्र, गिरजा, अमरदीप व सोहनलाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। शीघ्र ही विवेचना पूरी की जाएगी। दूसरी बार 16 मार्च, 2023 को भी पुलिस ने यही रिपोर्ट कोर्ट भेज दी थी। वादी के अधिवक्ता ने कहा कि पुलिस आरोपियों काे लाभ पहुंचाने के लिए विवेचना पूरी नहीं कर रही है। मामला गंभीर धाराओं से संबंधित है और पुलिस मात्र औपचारिक आख्या भेज रही है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि एक वर्ष से ज्यादा का समय बीत जाना स्वयं दर्शाता है कि पुलिस विवेचना जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से न करके लापरवाही करते हुए मात्र खानापूर्ति कर रही है। अदालत ने एसपी को पत्र भेजकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस को यथाशीघ्र विवेचना गुण-दोष के आधार पर पूरा करने का आदेश देने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed