फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   corona

शासन ने दिए 2800 के भुगतान के निर्देश, गांवों में पहुंचा 9,950 का बिल

Fri, 14 Aug 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona
सुल्तानपुर। शासन ने कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायतों को पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर खरीदने का निर्देश दिया। इसके बाद अधिकारी मनमानी पर उतर आए। अधिकारियों ने फर्म से सांठगांठ करके अधिकांश ग्राम पंचायतों में इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर की आपूर्ति करवा दी। आपूर्ति के बाद अब ग्राम पंचायतों को मनमाने ढंग से 9,950 का बिल थमा दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए शासन ने पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर की खरीद के लिए ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया था। शासन ने गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए भुगतान के संबंध में भी अलीगढ़ के सीडीओ के मोबाइल नंबर व भुगतान की दर भी सभी जिलों में भेज दी। अपर मुख्य सचिव, ग्राम विकास व पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने पल्स ऑक्सीमीटर व आईआर थर्मामीटर पैकेज क्रय करने के लिए अपने 24 जुलाई के पत्र में 2,800 रुपये का हवाला दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया था। उनके निर्देश के इतर फर्म से सांठगांठ करके ग्राम पंचायतों को दोनों सामानों की आपूर्ति करवा दी गई। आपूर्ति के बाद फर्म ने 9,950 का बिल ग्राम पंचायतों को भुगतान के लिए थमा दिया है। ज्यादा दर पर खरीदने से कई ग्राम पंचायतों में इसका विरोध भी हो रहा है। कुछ ग्राम पंचायतों ने दबाव में आकर भुगतान भी शुरू कर दिया है। मामला सामने आने पर अधिकारी शासन के आदेश व भुगतान संबंधी फर्म के बिल से अनभिज्ञता जता रहे हैं। साथ ही यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि खरीद ग्राम पंचायतों को करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव के पत्र की जानकारी नहीं
जिला पंचायतराज अधिकारी केके सिंह चौहान ने पहले कहा कि उन्हें अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज के पत्र की जानकारी नहीं है। कहा, उनका पत्र आने के पहले ही जिले की ग्राम पंचायतों में सामानों की खरीद हो गई। भुगतान के संबंध में कहा कि भुगतान ग्राम पंचायतों को करना है। इसमें किसी का कोई हस्तक्षेप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed