फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Corona patient dies during treatment

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए प्रौढ़ की इलाज के दौरान मौत

Sun, 09 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Corona patient dies during treatment
गौरीगंज। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए एक प्रौढ़ की रविवार को इलाज के दौरान सुल्तानपुर में मौत हो गई। प्रौढ़ की मौत की एक वजह हृदयाघात भी बताई गई है। इस घटना के बाद अमेठी में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से तीसरी मौत हो गई है। वहीं शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक मुसाफिरखाना थाने के दो सिपाही समेत 30 स्थानीय लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने संक्रमितों के उपचार का प्रबंध करते हुए संक्रमित क्षेत्रों को सील करते हुए सैनिटाइज करने तथा डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था शुरू कर दी है। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर179 हो गई है।
विज्ञापन

अमेठी प्रशासन के मुताबिक अमेठी जिले के भेटुआ ब्लॉक के हारीपुर गांव निवासी सुरेश बरनवाल (55) की तबीयत ज्यादा खराब होने पर रविवार को उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर लाया गया था। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए एंटीजन टेस्ट कराया था। जांच में वह पॉजिटिव पाया गया। संक्रमित मिलने पर उसे एल-वन हॉस्पिटल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी दोपहर में मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसकी मौत की वजह हृदयाघात बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी डीएम अरुण कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर में उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। सुरेश को पांच दिन पहले डेंगू बुखार की शिकायत पर एक निजी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया था। प्रौढ़ की मौत के बाद अमेठी में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से तीसरी मौत हो गई है। इसके पहले संक्रमण की चपेट में आने से नौ जून को भेटुआ के मई गांव निवासी एक बुजुर्ग व जगदीशपुर कस्बे के निवासी एक प्रौढ़ की मौत हो चुकी है।
छह, सात व आठ अगस्त को विभिन्न स्थानों से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट शनिवार रात मिली। 837 में से 769 लोग निगेटिव तो 30 पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मरीजों में मुसाफिरखाना कोतवाली के दो सिपाही समेत गौरीगंज के चौक बाजार की रहने वाली तीन महिला व छह पुरुष, बाजार शुकुल, बाहदुरपुर व भादर ब्लॉक के एक-एक, अमेठी व जगदीशपुर ब्लॉक के पांच-पांच, सिंहपुर ब्लॉक के दो व तिलोई के चार लोग शामिल हैं।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने के लिए संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए मरीजों के इलाज का प्रबंध किया गया। डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने संक्रमित क्षेत्रों को रविवार को सील करते हुए सैनिटाइज करने के साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए थर्मल स्क्रीनिंग व संभावित लक्षण वालों की सैंपलिंग शुुरू कर दी है। जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 616 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें में दो की मौत हो चुकी है तो 435 उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 179 है।

बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में छह संक्रमितों के नाम, पता व मोबाइल नबंर फर्जी होने तथा व्यापारियों की मांग पर दूसरे दिन भी चौक बाजार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अफसरों की मौजूदगी में लोगों के सैंपल लिए। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि चौक बाजार में रहने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग होने तक जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed