Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Convict in advocate's murder case surrenders

Sultanpur News: अधिवक्ता हत्याकांड के दोषी ने किया आत्मसमर्पण

Mon, 23 Nov 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Convict in advocate's murder case surrenders
सुल्तानपुर। अधिवक्ता राधेश्याम यादव की 26 साल पहले हुई हत्या के मामले में लंबे समय से गैरहाजिर दोषी रामआसरे यादव ने सोमवार को जिला जज कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। डीजीसी क्रिमिनल ने बताया कि जिला जज सुनील कुमार ने दोषी को शेष सजा काटने के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है। वहीं अदालत ने दोषी के खिलाफ जारी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई को बिना तामील कराए वापस करने के लिए एसओ कोतवाली देहात को आदेश दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के बरुआ जगदीशपुर के रहने वाले वादी मुकदमा गंगादीन यादव ने 22 अगस्त वर्ष 2000 की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी मुकदमा ने अपने चचेरे भाई अधिवक्ता राधेश्याम यादव की हत्या के मामले में गांव के ही आरोपी रामआसरे यादव व अखिलेश समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामआसरे यादव व अखिलेश को तत्कालीन सेशन जज ने 13 जुलाई 2010 को हत्या के अपराध में आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


दोषियों ने फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 28 अगस्त 2012 को हाईकोर्ट ने सेशन जज के आदेश को बहाल करते हुए दोनों दोषियों की अपील खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। वर्ष 2015 में अपील के विचारण के दौरान दोषियों को जमानत मिल गई थी। मामले में दोषी रामआसरे के गैरहाजिर रहने की वजह से 10 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने उसकी अपील खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने रामआसरे यादव के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए जिला जज को आदेश जारी किया था। स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को दोषी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के साथ-साथ संपत्ति कुर्की का भी आदेश जारी किया था। दोषी ने अधिवक्ता के माध्यम से अर्जी देकर जिला जज कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed