{"_id":"67102ae5309f59638a08c4e6","slug":"controversy-arose-over-the-calculation-of-rs-55-crores-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-120905-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: साढ़े पांच करोड़ रुपये के हिसाब पर उपजा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: साढ़े पांच करोड़ रुपये के हिसाब पर उपजा विवाद
Thu, 17 Oct 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के भदैंया ब्लॉक में जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था केटू इंफ्राजेन कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने साढ़े पांच करोड़ के गोलमाल का आरोप ठेकेदारों पर लगाया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक ठेकेदारों ने निर्माण सामग्री का हिसाब ही नहीं दिया। साथ ही निर्माण सामग्री भी वापस नहीं की।
भदैंया विकास खंड के विभिन्न स्थानों पर जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक और वाटर सप्लाई लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस मामले को लेकर कार्यदायी संस्था केटू इंफ्रोजन के पयागीपुर स्थित कार्यालय में ठेकेदार व संस्था के असिस्टेंट मैनेजर के बीच विवाद हो गया था।
दोनों पक्षों में झड़प भी हुई थी। संस्था के असिस्टेंट मैनेजर आशीष तिवारी ने बुधवार को आरोप लगाते हुए बताया कि करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की सामग्री व कार्य कराने का ठेकेदारों ने हिसाब ही नहीं दिया है। भुगतान का दबाव अलग से बना रहे हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों ठेकेदारों से उनका विवाद हो गया था। जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी गई है। ठेकेदार अनर्गल आरोप लगाकर घोटाले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। झड़प का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।