Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   control room made for safety from locust

टिड्डी दलों के हमले से बचाव को लेकर बना कंट्रोल रुम

Sat, 29 May 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
control room made for safety from locust
सुलतानपुर। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान में फसलों पर टिड्डी दलों के आक्रमण की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। टिड्डी दल के दिखते ही कंट्रोल रूम को सूचित करने की अपील किसानों से की गई है।
विज्ञापन

राजस्थान में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन की ओर से फसलों पर टिड्डी दलों के हमले का अनुमान लगाया गया है। इसको लेकर जिले में भी कंट्रोल रूम बनाकर नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि टिड्डी दलों के आने पर एक साथ एकत्र होकर टिन के डिब्बों, थालियों, ढोल, नगाड़ों, डीजे बजाते हुए शोर मचाएं। इससे टिड्डी दल आस पास के खेतों में बैठ नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिड्डी दलों के आने की सूचना ग्राम प्रधान, लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों आदि के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुंचाएं।

डीएम ने बताया कि टिड्डी दल के आगमन की सूचना मिलते ही तुरंत कंट्रोल रूम के नंबर 05362-220654/05362-220189 व जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर 7704015671, उप कृषि निदेशक के मोबाइल नंबर 8808119878 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed