{"_id":"67c359911bead9e63600bc09","slug":"contractor-filed-a-case-against-two-associates-of-bjp-leader-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-128086-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ठेकेदार ने दर्ज कराया भाजपा नेता के दो सहयोगियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ठेकेदार ने दर्ज कराया भाजपा नेता के दो सहयोगियों पर केस
Sun, 02 Mar 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड में सड़क के टेंडर को लेकर हुए विवाद में ठेकेदार ने मारपीट का आरोप लगाते हुए एक भाजपा नेता के दो सहयोगियों पर कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के सोहगौली निवासी ठेकेदार अखिलेश पांडेय का आरोप है कि इसौली विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का टेंडर डालने से एक भाजपा नेता नाराज हो गए।
शुक्रवार शाम को पीडब्ल्यूडी में पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद भाजपा नेता के सहयोगी आकाश सिंह (फौजी) निवासी पूरे बाघराय थाना कोतवाली देहात व सुशील सिंह (पिंडारी) निवासी जिला जौनपुर ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ पिटाई कर दी।
विज्ञापन
रिवाॅल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि आकाश व सुुशील के खिलाफ शनिवार को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।