{"_id":"676eed0d1ef5d58aeb011360","slug":"container-driver-hits-roadways-bus-driver-injured-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-124639-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कंटेनर चालक ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कंटेनर चालक ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, चालक घायल
Fri, 27 Dec 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
अमहट (सुल्तानपुर)। शहर कोतवाली के अमहट चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात कंटेनर की टक्कर से बस चालक घायल हो गया। हादसे में बस पर सवार यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया है।
कोेतवाली नगर के मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार मौर्य बृहस्पतिवार रात बाइक से अमहट चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर थे। उनकी बाइक थोड़ी दूर पर खड़ी थी। आरोप है कि तभी लखनऊ की तरफ से सुल्तानपुर डिपो की एक रोडवेज बस अमहट चौराहे पर सवारी उतारने लगी। इसी बीच पीछे से एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक रोडवेज में पीछे से टकरा गया। रोडवेज में बैठे यात्री तितर-बितर हो गए।
कंटेनर के टकराने से बस आगे खड़ी ईगल बाइक पर चढ़ गई। दुर्घटना में रोडवेज चालक घायल हो गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। आरोपी कंटेनर चालक अनुज यादव निवासी जुनैदपुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर को पकड़ा गया। वह नशे में था। मुख्य आरक्षी की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया है। (संवाद)