फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Construction work of bridge on Gopaldas drain intensifies

Sultanpur News: गोपालदास नाले पर पुल का निर्माण कार्य तेज

Sun, 01 Oct 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Construction work of bridge on Gopaldas drain intensifies
सुल्तानपुर। शहर के गोपालदास नाले पर पुल के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। समय सीमा को देखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से दीवारों का निर्माण तेज करा दिया गया है। पांच दिन में काम पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन



गोपालदास नाले पर नया पुल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 18 अगस्त से रूट डायवर्जन करा दिया है। पुल के निर्माण के लिए विभाग ने 21 अक्तूबर तक का समय लिया है। शहर में जाम की समस्या व अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में दुर्गापूजा महोत्सव को देखते हुए प्रशासन ने तय समयावधि में काम पूरा कराने का निर्देश दिया है। इसे देखते हुए नींव का काम पूरा करने के बाद विभाग ने दीवार के निर्माण का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन



विभाग ने एक तरफ की दीवार का करीब सात फीट का काम पूरा करा लिया है। दूसरी तरफ की दीवार का करीब चार फीट का काम भी पूरा हो चुका है। शनिवार को करीब तीन फीट दीवार की ढलाई करा दी गई। सहायक अभियंता चित्रा वर्मा ने बताया कि चार-पांच दिन में दीवार का काम पूरा कराते हुए ऊपर की ढलाई का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed