{"_id":"5de159338ebc3e54be28bfa7","slug":"construction-of-50-bed-shelter-home-will-be-completed-soon-sultanpur-news-lko4949899100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पूरा होगा 50 बेड के शेल्टर होम का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द पूरा होगा 50 बेड के शेल्टर होम का निर्माण कार्य
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय नगर पालिक परिषद के असैदापुर वार्ड में निर्माणाधीन 50 बेड के शेल्टर होम का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। कार्यदाई संस्था की ओर से उपयोगिता प्रमाण पत्र मिलने के बाद शासन ने 32.91 लाख रुपये की अंतिम किस्त सूडा को आवंटित कर दी है।
सूडा ने कार्यदायी संस्था के खाते में धनराशि ट्रांसफर करते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा कर भवन हस्तांतरित करने को कहा है।
ठंड से लोगों को बचाने के लिए शहर के असैदापुर वार्ड में निशुल्क भूमि पर 50 बेड का रैन बसेरा निर्माणाधीन है। एक करोड़ 64 लाख 55 हजार रुपये की लागत वाले इस रैन बसेरा का निर्माण सीएंडडीएस करा रहा है।
रैन बसेरा का निर्माण राज्य नगरीय विकास अभिकरण की देख-रेख में चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान शासन ने दो किस्तों में एक करोड़ 31 लाख 64 हजार रुपये अवमुक्त किया था।
विज्ञापन
अवमुक्त धनराशि का उपभोग करते हुए कार्यदायी संस्था ने करीब 90 प्रतिशत काम पूरा करने के बाद शासन से अंतिम किस्त निर्गत करने की मांग की थी।
शासन ने राज्य नगरीय विकास अभिकरण के माध्यम से अंतिम किस्त की धनराशि 32.91 लाख रुपये कार्यदायी संस्था के खाते में ट्रांसफर करते हुए शेष कार्य जल्द मानक के अनुसार गुणवत्ता परक तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है।
राज्य नगरीय विकास अभिकरण ने निर्माण की कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने तथा जल्द भवन हस्तांतरित नहीं होने पर रिकवरी की चेतावनी दी है। राज्य नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक उमाशंकर वर्मा ने अंतिम किस्त निर्गत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही रैन बसेरा का संचालन शुरू किया जाएगा। रैन बसेरा का संचालन शुरू होने के बाद गरीब व बेसहारा लोगों को ठंड में राहत मिलेगी।