{"_id":"5f809cc68ebc3e9bb80b951c","slug":"consolidation-office-worker-working-on-sahab-s-bungalow-sultanpur-news-lko5444175111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी कार्यालय का कर्मचारी साहब के बंगले पर कर रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी कार्यालय का कर्मचारी साहब के बंगले पर कर रहा काम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चकबंदी कार्यालय का एक कर्मचारी एसओसी के बंगले पर कार्य करता है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। इसके साथ ही कार्यालय के दो और कर्मचारी नदारद पाए गए हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सचेत करने का निर्देश दिया है।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी विभाग के न्यायालयों व कार्यालयों का निरीक्षण करने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता सुबह पहुंच गए। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कर्मचारियों से जानकारी लेने पर पता चला कि उप संचालक चकबंदी का स्टेनो राजकुमार, एक कर्मचारी मातिबर सिंह व मदनलाल गायब हैं।
बताया गया कि ड्राइवर मातिबर सिंह एसओसी के साथ ही कार्यालय में आता है जबकि मदनलाल एसओसी के बंगले पर काम करता है। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को सचेत करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट व चकबंदी न्यायालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का निर्देश दिया। पत्रावलियों को व्यवस्थित व साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया।