{"_id":"57b9dbf64f1c1b8d63d4f11e","slug":"congress-rally-enters-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 साल से यूपी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 साल से यूपी बेहाल
Amarujala Bureau
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
राज बब्बर ने साधा सरकार पर निशाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने सूबेे में कांग्रेस के सत्ता से बेदखली के बहाने भाजपा, सपा व बसपा पर एक साथ जोरदार हमला बोला। कहा कि 27 साल के दौरान सूबे में सत्तासीन पार्टियों ने समाज को तोड़कर सरकार बनाई है। कांग्रेस की लड़ाई समाज को जोड़कर सरकार बनानेे की है। सत्तासीन पार्टियों ने इन वर्षों में विकास के नाम पर सूबे को सिर्फ धर्म और जाति का बंटवारा दिया है।
विज्ञापन
लखनऊ से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में निकली ‘27 साल यूपी बेहाल यात्रा’ रविवार को फैजाबाद होते हुए शहर में करीब नौ बजे रात को पहुंची। रास्ते में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा, सपा व बसपा को निशाने पर लिया। कहा कि कांग्रेस सिर्फ विधायकों की संख्या बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि सूबे में सर्व समाज की सरकार बनाने के लिए निकली है। अब तक की पार्टियों नेे 27 सालों में परिवारवाद, गुंडाराज व भ्रष्टाचार की सरकार दी है। इन वर्षों में जनता को निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन
सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य सूबेे में सरकार बनाकर पटरी से उतर चुके विकास को फिर पटरी पर लाना है। यात्रा को जिले की सीमा पर यात्रा के प्रवेश करते ही जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, पूर्व विधायक अमीता सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने यात्रा में शामिल प्रदेेश अध्यक्ष राजबब्बर, सांसद प्रमोद तिवारी, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया, डॉ. संतोष सिंह, पूर्व सांसद राम सिंह, राजाराम पाल, राम आसरे, लल्लन निषाद का स्वागत किया।
विज्ञापन
शहर में यात्रा के प्रवेश करते समय गोलाघाट पर मकसूद आलम, विजय श्रीवास्तव, ओपी चौधरी, राधेरमण मिश्र, लाल पदमाकर सिंह, हाजी मो. जमा खां, रणजीत सिंह सलूजा, राजेश तिवारी, वरूण मिश्र, ओमप्रकाश सिंह, रेवतीरमण तिवारी, वीरेंद्र तिवारी समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी यात्रियों का स्वागत किया। देर रात को प्रदेश के नेता कार्यकर्ता राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुुंचे।