{"_id":"68d83a695d5d9aa50207a8f7","slug":"complained-five-times-no-hearing-sultanpur-news-c-96-1-ame1002-149339-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पांच बार की शिकायत, नहीं हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पांच बार की शिकायत, नहीं हुई सुनवाई
Sun, 28 Sep 2025 06:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल थाने में फरियादियों की शिकायत सुनतीं नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना नम्रता मिश्रा। -सं
अमेठी। भूमि सहित अन्य विवादों के निपटारे के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें नामित नोडल राजस्व और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकतर मामलों में जांच टीम गठित कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
गौरीगंज कोतवाली में सराय हृदयशाह निवासी संतराम ने नायब तहसीलदार अनुश्रि त्रिपाठी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आबादी की भूमि पर गंदगी फैलाते हैं। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। गंदगी से बीमारी फैलने का डर है और बदबू के कारण परिवार संग घर में रहना मुश्किल हो गया है। अमेठी कोतवाली के धकवा मजरे थौरा निवासी काजल ने थाना दिवस में तहरीर दी। उनका कहना है कि पेड़ कटवाने के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने मारपीट की। काजल ने पुलिस पर भी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी उत्पीड़न की शिकायत की थी, मगर कार्रवाई नहीं हुई।
घाटमपुर कोरारी गिरधर निवासी बीनू ने बताया कि सात वर्ष पहले उन्होंने अपनी मैजिक गंगौली के एक व्यक्ति को बेची थी। कई बार कहने के बाद भी वह टैक्स जमा नहीं कर रहा है। बीनू का कहना है कि वह पांच बार से ज्यादा शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के सिंघनामऊ गांव निवासी शोभनानाथ और ठाकुर प्रसाद ने नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा से शिकायत की। उन्होंने कहा कि विपक्षी ने दीवार खड़ी कर नाली का पानी रोक दिया है।
विज्ञापन
इसके चलते उनके घर में पानी भर जाता है और बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। उन्होंने बताया कि वे एक माह से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना और जांच कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। फरियादियों को भरोसा दिया गया कि उनके मामलों का जल्द निस्तारण किया जाएगा।