फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   College ID password changed, registration of 150 students suspended

Sultanpur News: कॉलेज का आईडी पासवर्ड बदला, 150 छात्रों का लटका रजिस्ट्रेशन

Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
College ID password changed, registration of 150 students suspended
सुल्तानपुर। सरस्वती इंटर काॅलेज उमरी पौधनरामपुर का आईडी पासवर्ड ऐन मौके पर बदल दिए जाने से 150 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन लटक गया है। मामले में प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

अखंडनगर विकास क्षेत्र के सरस्वती इंटर काॅलेज उमरी पौधनरामपुर के प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर शिकायत की है कि कक्षा 11 के छात्रों का नामांकन शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से सोमवार को जमा कराया। शुल्क जमा होने के बाद जब शुल्क की सूचना और छात्रों का रजिस्ट्रेशन अपलोड करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट खोलनी चाही तो पासवर्ड गलत बताने लगा। डीआईओएस कार्यालय में पता करने पर बताया गया कि पासवर्ड बदल दिया गया है। प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के व्यवस्था के मुताबिक यूजर आईडी और पासवर्ड गोपनीय होता है। बिना सूचना के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से पासवर्ड बदल दिया जाना नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


विवाद की वजह से बदला गया पासवर्ड
सरस्वती इंटर काॅलेज उमरी पौधनरामपुर में प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के मध्य विवाद है। मामला कोर्ट में चल रहा है। विद्यार्थियों का हित प्रभावित न हो इसलिए पासवर्ड बदला गया है। किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन रुकने नहीं पाएगा। -रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed