फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cold wave in city

लगातार तीसरे दिन नहीं हुए सूरज के दर्शन

Sun, 01 Jan 2017 09:55 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 01 Jan 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Cold wave in city
सर्दी से राहत नहीं - फोटो : अमर उजाला

जिले में हो रही कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को लगातार तीसरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिन भर धुंध छाई रहने से लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल रहे। रात और सुबह के समय घना कोहरा रहने से ट्रैफिक काफी धीमा रहा।  मौसम विभाग ने सोमवार को कोहरा  व  धुंध रहने  और ठंड में वृद्घि की संभावना जताई है। 

विज्ञापन



मौसम के बदले रुख से कड़ाके की ठंड जारी है। शनिवार की रात से लेकर रविवार को सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से लोगों को दोपहिया व चार पहिया वाहनों की हेडलाइट  जलाकर चलना पड़ा। कोहरे से ट्रैफिक काफी धीमा रहा। सुबह करीब आठ बजे कोहरा साफ होने से लोगों को आवागमन में सहूलियतें मिलीं। आसमान में धुंध छाई रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। लगातार तीसरे दिन धूप नहीं निकलने से लोग ठंड से बेहाल रहे।
विज्ञापन


ठंड बचाव के लिए लोगों ने अलाव का  सहारा लिया। शहरी क्षेत्र में तो कई जगहों पर अलाव जलवाए गए हैं लेकिन ग्रामीण इलाकों में अलाव की व्यवस्था नहीं दिखाई पड़ी। मौसम  विभाग ने सोमवार को भी ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। विभाग ने  सुबह कोहरा व धुंध रहने और ठंड में वृद्घि का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed