{"_id":"584ed6f64f1c1b676f649b1d","slug":"cold-breeze-as-mercury-dips","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं ने कंपाया, लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं ने कंपाया, लुढ़का पारा
Amarujala Bureau
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
सर्दी का सितम जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हो रही गलन भरी ठंड से परेशान लोगों को सोमवार को भी राहत नहीं मिल पाई। बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। दिन भर धूप नहीं निकलने से हुई भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया। कड़ाके की ठंड होने से न्यूनतम तापमान लुढ़ककर एक बार फिर 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सुबह घना कोहरा रहने और दिन भर आसमान में धुंध छाई रहने की संभावना है।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई थी। सोमवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। मौसम के बदले रुख से सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दिन भर आसमान में धुंध छाई रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। धूप नहीं निकलने से लोग दिन भर ठंड से परेशान रहे। हवा का रुख बदलने से पछुआ हवा बदल गई और पुरवा हवा चलने लगी। बर्फीली हवाओं के चलने से हो रही गलन भरी ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। प्रशासन की ओर से की गई अलाव की व्यवस्था सहीं नहीं होने से लोग अलाव की तलाश मेें भटकते रहे। दिन भर हुई गलन भरी ठंड से एक बार फिर पारा लुढ़ककर 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। विभाग ने मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा रहने और दिन भर धुंध छाई रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन