फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cleaning of 30 Drains Before the Rains: Campaign Launched

Sultanpur News: बारिश से पहले 30 नालों की सफाई, अभियान शुरू

Sun, 19 Apr 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of 30 Drains Before the Rains: Campaign Launched
सुल्तानपुर। बारिश से पहले नगर पालिका ने नगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नाला सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। पालिकाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने शनिवार को करौंदिया नाले के सफाई कार्य से अभियान का शुभारंभ किया। बताया कि बरसात के पहले शहर के 30 बड़े-मझोले नालों व सभी वार्डों की नालियों की तलीझार सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय परिसर में कार्यक्रम के दौरान सभी वार्डों के सफाई नायकों को चार-चार नई हत्था ठेला गाड़ियां भी दी गईं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि बरसात के दौरान जलभराव और जल निकासी की समस्या से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। नगर पालिका की ओर से जेसीबी व नाला मैन मशीनों की मदद से सफाई कार्य कराया जाएगा। झारखंड से 50 कुशल श्रमिकों को भी बुलाया गया है। पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि नालों की वृहद स्तर पर सफाई होनी चाहिए। सिल्ट का तत्काल उठान व निस्तारण होना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद अनीता, दिनेश चौरसिया, विजय कुमार जायसवाल, संदीप गुप्ता, संदीप सोनकर, मनीष जायसवाल, अजय सिंह, मंगरू प्रसाद प्रजापति, संजय सिंह सोमवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed