Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Clash in jeep car, bus crushed people engaged in rescue work, two killed

जीप कार में भिड़ंत, बचाव कार्य में लगे लोगों को बस ने कुचला

Mon, 16 Mar 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Clash in jeep car, bus crushed people engaged in rescue work, two killed
सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाने के मोतीगंज बाजार में सोमवार की रात जीप और कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों में फंसे लोगों के बचाव कार्य में स्थानीय लोग जुट गए। इस दौरान आजमगढ़ से दिल्ली जा रही एक बस ने बचाव कार्य में लगे लोगों को रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने बस पर पत्थरबाजी करते हुए उसे सड़क किनारे पलट दिया। बस में सवार लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए मौके पर चार थानों की पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। सूचना पर डीएम और एसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज बाजार में सोमवार की रात एक जीप और कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार सुनकर मोतीगंज बाजार के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए। लोग दोनों वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आजमगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही बस ने बचाव कार्य में लगे दर्जनों लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई। दुर्घटना के बाद बस का चालक वाहन खड़ा करके फरार हो गया। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने बस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
बस में तोड़फोड़ के बाद उसे सड़क किनारे पलट दिया। हादसे में बचाव कार्य में लगे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद गोसाईगंज, कूरेभार, मोतिगरपुर और जयसिंहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी पहचान विपिन अग्रहरि पुत्र राम मगन, ताजुद्दीन पुत्र आरिफ निवासी मोतीगंज, देवप्रकाश पुत्र रामशंकर, सुनील कुमार पुत्र गंगाराम निवासी सोनारा, गगन तिवारी पुत्र समर बहादुर निवासी गंगोत्री का पुरवा, मंगल, श्यामू पुत्र सनेही निवासी लहदादपुर, राजाराम पुत्र राम चरन और वसीम पुत्र सगीर निवासी गोसाईगंज व एक अज्ञात शामिल हैं। घायलों में शामिल विपिन अग्रहरि, सुनील, वसीम और मंगल को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

हादसे में मरने वालों में एक की पहचान हसन अली निवासी मूंगर गोसाईगंज के रूप में हुई है। तनाव को देखते हुए मोतीगंज बाजार में पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई है।सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे सीएमएस डॉ. वीबी सिंह समेत कई चिकित्सक घायलों के इलाज में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed