फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Clash between two parties due to rumor of cow slaughter

Sultanpur News: गोहत्या की अफवाह से दो पक्षों में टकराव, 12 हिरासत में

Fri, 12 Apr 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 12 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Clash between two parties due to rumor of cow slaughter
कोइरीपुर में पुलिस के सामने मारपीट, दो घायल, नाराज लोगों ने चौकी में तोड़ीं बाइकें
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारी व पुलिस, समझाकर कराया शांत

फोटो- 20,21,22
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदा (सुल्तानपुर)। कोइरीपुर कस्बे में ईद के दिन गोहत्या की अफवाह से दो पक्षों में टकराव हो गया, जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। चोटिल पक्ष के लोगों ने विरोध में हंगामा किया और पुलिस चौकी में खड़ी बाइकों में तोड़फोड़ की। हालांकि भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच जाने से विवाद ज्यादा तूल नहीं पकड़ सका। इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
नगर पंचायत कोइरीपुर के हजरतगंज मोहल्ले में स्थित मस्जिद के बगल बृहस्पतिवार को सुबह एक मकान में गोहत्या की अफवाह उड़ी। इससे प्रतापगढ़ जिले के कुछ युवा स्थानीय युवकों के साथ वहां पहुंच गए, जिससे दोनों पक्षों में बहस होने लगी। इस बीच कोइरीपुर चौकी की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें इरशाद उर्फ डब्लू व अबुशाद उर्फ भोला राइन निवासी मोहल्ला रामनगर कोइरीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को सीएचसी पीपी कमैचा से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इससे नाराज लोगों ने पुलिस चौकी घेर ली और वहां खड़ीं दो बाइकों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन




इस बीच चांदा समेत कई थानों की पुलिस के साथ उपजिलाधिकारी लंभुआ दीपक वर्मा, सीओ लंभुआ अब्दुस सलाम, एसओ चांदा रविंद्र सिंह, कोतवाल लंभुआ अखंडदेव मिश्र मौके पर पहुंच गए। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत कराया। एसडीएम लंभुआ ने बताया कि हजरतगंज मोहल्ले में फोर्स तैनात कर दी गई है। स्थिति अब नियंंत्रण में है। उधर, शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हजरतगंज मोहल्ले में पुलिस और सीआईएसएफ के जवान नगर पंचायत के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कस्बे में दुकानें तो खुली रहीं, मगर लोगों की आवाजाही आम दिनों की अपेक्षा काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन





14 पर जानलेवा हमला व बलवे का केस
घायल इरशाद के पिता शफीक उर्फ भोला की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और बलवा जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसमें से छह आरोपी चांदा के निवासी हैं और आठ प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं। सीओ लंभुआ ने बताया कि 12 लोग हिरासत में हैं, दो की तलाश चल रही है। उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि चौकी में तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed