{"_id":"6ad515b46bf6a3494408d88a","slug":"city-traffic-to-be-diverted-for-dussehra-bharat-milap-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167621-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दशहरा-भरत मिलाप पर बदलेगा शहर का ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दशहरा-भरत मिलाप पर बदलेगा शहर का ट्रैफिक
Mon, 19 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नवरात्र, दशहरा, दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए मंगलवार से 28 अक्तूबर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। दूसरे जिलों की ओर जाने के लिए शहर से गुजरने वाले मध्यम और हल्के वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शहर के निवासी पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश कर सकेंगे। रोडवेज बसों को निर्धारित मार्ग से बस स्टेशन तक आने-जाने की अनुमति होगी।
यातायात व्यवस्था के लिए अमहट, पयागीपुर, पेट्रोल पंप (बाईपास पुल के नीचे), बघराजपुर मोड़, भुलकी चौराहा, नकराही मोड़, कमनगढ़ मोड़ (विनोबापुरी मोड़), टाटियानगर, द्वारिकागंज, टेढ़ुई तिराहा और चुनहा तिराहा समेत प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि मेला और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर शहर में ई-रिक्शा समेत सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पर रोक रहेगी।
गभड़िया फ्लाईओवर से नहीं जाएंगे वाहन
दशहरा पर मंगलवार को रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर दोपहर दो बजे से गभड़िया चौराहे से फ्लाईओवर के ऊपर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। शहर में प्रवेश करने वाले वाहन महुअरिया-पयागीपुर मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। विवेकनगर और कुड़वार जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे से पुलिस लाइन के बगल वाले मार्ग से निकलेंगे। अमहट जाने वाले वाहन रोडवेज से शाहगंज और पयागीपुर होकर जाएंगे।
विज्ञापन
भरत मिलाप पर इन रास्तों से निकलेंगे वाहन
21 अक्तूबर को भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान पयागीपुर से आने वाले वाहनों को दरियापुर से पंचरास्ता, माल गोदाम और जिला अस्पताल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। शाहगंज से पयागीपुर जाने वाले वाहनों को तिकोनिया पार्क से लालडिग्गी की तरफ मोड़ा जाएगा।
डीएम तिराहे से लौटेंगी रोडवेज बसें
अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली और लखनऊ की तरफ से आने वाली परिवहन निगम की बसें टेढ़ुई तिराहे से शहर में प्रवेश कर रोडवेज बस स्टेशन तक पहुंचेंगी। वहां से वापसी में डीएम तिराहे होते हुए टेढ़ुई तिराहे के रास्ते अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगी।