फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   City runs for marathon of health

‘रन फॉर हेल्थ’ में दौड़ा पूरा शहर

Sun, 20 Dec 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 20 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

83 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक डॉ. आशीष राय के साथ रविवार की सुबह मानो पूरा शहर दौड़ पड़ा। रन फॉर हेल्थ के बैनर तले होने वाली दौड़ में बच्चे, युवा और बुजुर्ग तक शामिल हुए। दौड़ में हर वर्ग के लोगों को सेहत का राज दिखा। लोगों के उत्साह के सामने 10 किलोमीटर की दूरी छोटी पड़ गई।

विज्ञापन


रविवार को शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम से रन फॉर हेल्थ का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। अंतर्राष्ट्रीय मैराथन धावक डॉ. आशीष राय के आह्वान पर उनके पीछे मानो पूरा शहर दौड़ पड़ा। रन फॉर हेल्थ में शामिल लोगों ने तय किए गए चरणों से गुजरते हुए दौड़ पूरी की। करीब 10 किलोमीटर की दौड़ में शामिल लोगों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी व अन्य इंतजाम भी किए गए थे।
विज्ञापन


इस दौड़ में बच्चे, बुजुर्ग व युवाओं की बड़ी सहभागिता रही। चिकित्सा, नौकरीपेशा, व्यापार व अन्य वर्ग से जुड़े लोग भी रन फॉर हेल्थ का हिस्सा बने। बस स्टेशन, अमहट आदि स्थानों से होते हुए दौड़ में शामिल पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम लौटे। यहां दौड़ का समापन हुआ। डॉ. राय ने दौडने से होने वाले लाभ के बारे में लोगों को जानकारी दी। रनर्स क्लब के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दौड़ जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. आरए वर्मा, डॉ. सुधाकर सिंह, गया प्रसाद सिंह उर्फ मुरारी सिंह, संतोष सिंह, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. सुमन सिंह, कमल श्रीवास्तव, डॉ. विवेक गुप्ता, सरदार बलदेव सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed