Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CHO Nadard on Ayushman Arogya Temples

Sultanpur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ नदारद, लौटे मरीज

Sat, 10 Jan 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
CHO Nadard on Ayushman Arogya Temples
भदैंया। वजूपुर और करोमी आयुष्मान मंदिर में आए दिन सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) नदारद रहते हैं। जिससे मरीजों को परेशानी होती है। शनिवार दोपहर 12:30 बजे तक वजूपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात स्वास्थ्य अधिकारी शाइस्ता नदारद रहीं। यही हाल करोमी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी रहा। यहां तैनात अभिनेश रावत मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन

वजूपुर में मरीज सीएचओ का इंतजार करते रहे। समरुल निशां और अरबाज ने बताया कि बिना दवा के घर लौटना पड़ रहा है। दोनों स्वास्थ्य अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। सीएमओ भारत भूषण ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अनुपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों के विषय में जानकारी की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक ने बताया कि करोमी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात स्वास्थ्य अधिकारी अभिनेश रावत चिकित्सीय अवकाश पर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed