{"_id":"675f28782e8c5b1eb5012357","slug":"childrens-proficiency-in-language-and-mathematics-will-be-tested-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-123953-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भाषा व गणित में बच्चों की परखी जाएगी दक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भाषा व गणित में बच्चों की परखी जाएगी दक्षता
Mon, 16 Dec 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा-एक और दो के बच्चों की भाषा व गणित विषय में दक्षता परखी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी डीएलएड के प्रशिक्षुओं को दी गई है। निपुण लक्ष्य एप पर किए जाने वाले मूल्यांकन के परिणाम का डाटा तैयार किया जाएगा, फिर स्कूल के शिक्षकों के साथ साझा किया जाएगा।
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा एक व दो में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने व उस कक्षा के अनुरूप स्तर पर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में 2064 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें से करीब 225 स्कूलों की रेंडम आधार पर दक्षता परखी जाएगी।
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के प्रशिक्षुओं को डायट में प्रशिक्षित भी किया जाएगा। अभी प्रति स्कूल एक प्रशिक्षु को जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी है। फिर भी डायट करीब 250 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित करेगा।
विज्ञापन
शिक्षकों को दी बुकलेट
कक्षा एक व दो के पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षकों के प्रयोग के लिए गणित व हिंदी की बुकलेट विकसित कर उपलब्ध कराई गई है। जिससे कक्षा एक व दो में विद्यार्थियों की बुनियादी ज्ञान को मजबूत किया जा सके। कक्षा एक व दो में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी, जो अपनी कक्षा के हिंदी व गणित विषय में 75 प्रतिशत अंक हासिल कर लेंगे वह निपुण विद्यार्थी कहे जाएंगे। ऐसे बच्चों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
बुकलेट से कराई जाएगी तैयारी
शिक्षकों को बुकलेट देकर बच्चों की तैयारी कराने का निर्देश दिया गया है। सभी स्कूलों में तैयारी भी शुरू हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी और एजुकेशन रिसोर्स पर्सन तैयारी की समीक्षा भी कर रहे हैं। -उपेंद्र गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुल्तानपुर।