फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Children will show their talent in Zonoon khel ka

Sultanpur News: जुनून खेल का कार्यक्रम में प्रतिभा दिखाएंगे बच्चे

Sat, 15 Jul 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 15 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Children will show their talent in Zonoon khel ka
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को खेल से जोड़ने के लिए अगस्त से अभियान चलेगा। अमर उजाला के नेतृत्व में प्रथम चरण में जुनून खेल का कार्यक्रम 10 विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। बीएसए ने 10 कम्पोजिट विद्यालयों का चयन कर नोडल शिक्षक नामित किए हैं।
विज्ञापन



स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने अमर उजाला के नेतृत्व में खेल गतिविधियों का आयोजन कराने का निर्देश दिया है। डीजी के निर्देश पर बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने जुनून खेल का कार्यक्रम के लिए 10 कम्पोजिट विद्यालय चयनित किए हैं। इनमें अखंडनगर विकास क्षेत्र लोकनाथपुर, बल्दीराय के पांडेयपुर, धनपतगंज के चरथई, दोस्तपुर के धनउपुर, दूबेपुर के बभनगवां, जयसिंहपुर के करसा, कादीपुर के पहाड़पुर वैश्य, कूरेभार के परवर, कुड़वार के कुड़वार प्रथम व लंभुआ के कम्पोजिट विद्यालय खुदौली शामिल हैं।
विज्ञापन



इस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी में खेल शिक्षक उमाशंकर यादव, रामजीत, सुरजीत कुमार, इजहार अहमद, जितेन्द्र बहादुर, संदेश चौधरी, महेंद्र कुमार, अजीत कुमार, आदित्य और ओम प्रकाश जुटे हैं। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम की तैयारी में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



जुनून खेल का कार्यक्रम के लिए बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी और जिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह को नोडल नामित किया गया है। बीएसए ने बताया कि जिन स्कूलों में खेल मैदान उपलब्ध है, उन्हीं का चयन किया गया है। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है जिससे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं निखरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed