फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Child dies after getting trapped in flour mill belt

Sultanpur News: आटा चक्की में फंसकर बच्चे की मौत

Thu, 25 May 2023 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Child dies after getting trapped in flour mill belt
सेमरी बाजार ( सुल्तानपुर )। घर पर लगी आटा चक्की के पट्टे में फंसकर मां के सामने ही दुधमुंहे की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मां को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। हादसा जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन




रामनाथपुर गांव निवासी विपिन ने घर पर ही आटा चक्की लगा रखी है। मंगलवार को उसकी पत्नी नीलम अपने एक साल के बेटे युवान को गोद में लेकर चक्की पर पहुंची। चक्की के दूसरी तरफ जाते समय उसके पट्टे में साड़ी फंस गई। इससे नीलम बच्चे समेत चक्की की चपेट में आ गई।
विज्ञापन






ग्रामीणों की मदद से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवान को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से जख्मी नीलम को प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवान अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed