{"_id":"64a9a987e77646c7100be5dd","slug":"child-died-in-road-accident-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-262-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में बच्चे की मौत
Sat, 08 Jul 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र में चांदा रोड पर शनिवार दोपहर ट्रक की चपेट में आकर पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
जौनपुर जिले के तेजी बाजार के मितवा गांव निवासी नीलू बीते दिनों अपनी बड़ी पुत्री परी व छोटे बेटे प्रियांशु (5) के साथ कादीपुर कस्बे के चांदा रोड स्थित मायके आई थी। शनिवार शाम प्रियांशु अपने नाना पन्नालाल के घर के सामने खड़ा था। उसी समय चांदा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में वह आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक की पहचान अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाने के पुरखेपुर गांव निवासी राम यज्ञ बर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)