फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chhat Puja in full swing

निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

Mon, 07 Nov 2016 10:33 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 07 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Chhat Puja in full swing
गोमती पर उमड़ा आस्‍था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

संतान की लंबी आयु व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने सोमवार को शहर के सीताकुंड घाट स्थित आदि गंगा गोमती में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। चार दिवसीय डाला छठ के अंतिम दिन सीताकुंड घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ। घर पहुंचकर महिलाओं ने अपने व्रत का पारण किया।

विज्ञापन



गोमती नदी के सीताकुंड घाट पर रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं वापस घर लौटी। निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने पूरी रात पास-पड़ोस की महिलाओं के साथ रतजगा किया। पूरी रात छठ माता के गीतों से माहौल गुंजायमान रहा। सोमवार को भोर से ही स्नान-ध्यान के बाद लोगों का हुजूम एक बार फिर आदि गंगा गोमती नदी के किनारे सीताकुंड घाट पर जुटा। 36 घंटे का व्रत रखने वाली महिलाओं के साथ चलने वाले वयस्क व बच्चों के सिर पर पूजा के सामान थे। भोर में घरों से निकली समूह में जा रही महिलाएं छठ मइया के गीत गा रही थीं।
विज्ञापन


सीताकुंड घाट पर जलते दीपक की अद्भुत छटा बिखर रही थी। ऐसा लग रहा था कि आसमान के तारे जमीं पर उतर आए हैं। सूर्योदय का समय नजदीक आने के साथ ही घाट पर भीड़ बढ़ती गई। आदि गंगा गोमती नदी में पूरब की ओर मुंह करके खड़ी निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने सूर्योदय की प्रतीक्षा की। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने दान-पुण्य किया और घर पहुंचकर चौखट की पूजा की। इसके बाद बेदी पर चढ़ाए गए चने को निगलकर व्रत का पारण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed