{"_id":"6a04c951aafadd9f4909c999","slug":"cheating-in-the-name-of-booking-a-number-in-the-hospital-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-156203-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अस्पताल में नंबर बुक कराने के नाम ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अस्पताल में नंबर बुक कराने के नाम ठगी
Thu, 14 May 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 14 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के हलियापुर के कांकरकोला के एक युवक के साथ अस्पताल में नंबर बुक कराने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने ऑनलाइन लिंक भेजकर युवक के खाते से करीब एक लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
हलियापुर के कांकरकोला निवासी अखंड प्रताप सिंह के अनुसार उन्होंने गत आठ मई को एक अस्पताल में नंबर लगाने के लिए फोन किया था। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने नंबर बुक करने के लिए उनके मोबाइल पर ऑनलाइन पेमेंट का एक लिंक भेजा। अखंड प्रताप ने लिंक पर क्लिक किया, लेकिन उस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
पीड़ित का आरोप है कि मंगलवार को उनके खाते से सात बार में करीब एक लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर पैसे कटने का संदेश आने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक व पुलिस को सूचना दी। हलियापुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।