{"_id":"2a35a5a5e899768e285bceb1f572c390","slug":"chairman-dedicated-news-streets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने किया सड़कों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन ने किया सड़कों का लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सभी प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कर हॉट मिक्स प्लांट से निर्माण कराया जा रहा है। यह अभियान तब तक चलेगा जब तक सभी सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हो जाता है। ये बातें नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहीं। वे रविवार को दीवानी चौराहे पास आयोजित सड़कों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
चेयरमैन अग्रवाल ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए उन्हें नगर वासियों के सहयोग और मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कहा कि लाखों की लागत से बन रही सड़कों पर अनावश्यक गड्ढे न खोदे जाएं और अतिक्रमण मुक्त रखा जाए। पालिकाध्यक्ष यहां कलेक्ट्रेट तिराहे से जलकल गेजट तक, दीवानी चौराहे से सीताकुंड घाट तक और गोलाघाट तिराहे से दीवानी गेट तक निर्मित सड़क का लोकार्पण कर रहे थे। लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन वार्ड सभासद रमेश सिंह टिन्नू ने किया। इस मौके पर सभासद मनीष जायसवाल, संजय कप्तान, रूद्रप्रताप सिंह मदन, सुभाष कपूर, रामबाबू जायसवाल मौजूद रहे।