{"_id":"67115f56a677111310024bb4","slug":"chairman-and-deputy-chairman-of-sultanpur-and-belwai-elected-unopposed-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-120943-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सुल्तानपुर व बेलवाई के सभापति व उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सुल्तानपुर व बेलवाई के सभापति व उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित
Fri, 18 Oct 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह गांधी
सुल्तानपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति सुल्तानपुर और बेलवाई के सभापति व उपसभापति के बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्विरोध निर्वाचन होने पर भाजपा ने खुशी जताई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में सुबह 11 बजे रुद्रनगर गन्ना विकास समिति के कार्यालय में सभापति पद के लिए शिवपाल सिंह गांधी व उपसभापति के लिए सुमनलता रावत ने नामांकन किया। बेलवाई में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी व जिला मंत्री मनोज मौर्या व राजेश सिंह की मौजूदगी में सभापति के लिए राम अकबाल सिंह व उप सभापति के लिए संतोषी देवी ने नामांकन किया। निर्धारित समय तक अन्य किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं दाखिल किया।
शाम चार बजे चुनाव अधिकारी ने सुल्तानपुर से शिवपाल सिंह गांधी और बेलवाई से राम अकबाल सिंह को सहकारी गन्ना विकास समिति का सभापति निर्वाचित घोषित कर दिया। सुल्तानपुर से उप सभापति के लिए सुमनलता रावत और बेलवाई से संतोषी देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने विजयी प्रत्याशियों को मिठाई खिलाई। बताया कि सहकारी चीनी मिल के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश सिंह की पत्नी रेनू सिंह को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है। शुक्रवार को रेनू सिंह चीनी मिल परिसर में सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगी।