फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chacha Nehru remembered on his death anniversary

Sultanpur News: पुण्यतिथि पर याद किए गए चाचा नेहरू

Sat, 27 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 27 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru remembered on his death anniversary
सुल्तानपुर। स्वतंत्रता सेनानी व देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर मनाई। शनिवार को पार्टी कार्यालय प्रांगण में जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू दूर दृष्टि वाले प्रधानमंत्री थे। जब उन्होंने देश की बागडोर संभाली थी, उस समय देश के सामने कई तरह की चुनौतियां थीं जिसका सामना करते हुए उन्होंने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।
विज्ञापन



शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू एक युग थे जिन्होंने नए भारत की नींव रखी थी। आज ही के दिन 27 मई 1964 को पंडित नेहरू सदा के लिए इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, पीसीसी सदस्य लाल पद्माकर सिंह, हौसिला प्रसाद भीम, जिला प्रवक्ता नफीस फारूकी, महेश मिश्र, नन्हे तिवारी, अरशद पवार, नंदलाल मौर्य, राजेश ओझा, इमरान अहमद, मोहित तिवारी व शीतला प्रसाद साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed