फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   centres will be made for counting of panchayat election votes

पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए बनाए जाएंगे केंद्र

Sat, 13 Mar 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
centres will be made for counting of panchayat election votes
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर वोटों की गणना के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए जाएंगे। इस बार मतगणना केंद्र इंटर कॉलेजों को नहीं बनाया जा सकेगा। आयोग ने आदेश जारी करते हुए गणना केंद्रों के चयन के लिए दो दिन का समय दिया है। आदेश पर अधिकारी अपने क्षेत्रों में मतगणना केंद्रों के चयन में जुट गए हैं।
विज्ञापन

अप्रैल में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव के लिए जिले में 14 मतगणना केंद्र बनाए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में एक मतगणना केंद्र बनाया जाएगा। ब्लॉक क्षेत्र में बनाए जाने वाले मतगणना केंद्र पर उस ब्लॉक के सभी पदों के वोटों की गिनती कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसमें ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पद के वोटों की गिनती शामिल है। गणना के बाद ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के नतीजे ब्लॉक के गणना केंद्र व जिला पंचायत सदस्य के नतीजे जिला मुख्यालय से घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने संभावित चुनाव को देखते हुए मतगणना केंद्रों के चयन का आदेश दिया है। आयोग ने अप्रैल में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर इस बार परीक्षा केंद्र बनाए गए इंटर कॉलेजों को गणना केंद्र नहीं बनाने का भी आदेश दिया है।
मतगणना केंद्रों के चयन के लिए आयोग ने दो दिन का समय दिया है। आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रवीश गुप्ता ने उपजिलाधिकारियों को अपने क्षेत्र के ब्लॉकों में मतगणना केंद्र का चयन करते हुए दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को मतगणना केंद्र का चयन सुविधाओं को देखते हुए करने का निर्देश दिया है। डीएम के आदेश पर एसडीएम अपने क्षेत्रों में गणना केंद्रों का चयन करने में जुट गए हैं।
आयोग ने दिया डिग्री कॉलेज का विकल्प
यूपी बोर्ड की परीक्षा को देखते हुए आयोग ने परीक्षा केंद्र बनाए गए इंटर कॉलेजों को मतगणना केंद्र नहीं बनाने का निर्देश दिया है। विकल्प के रूप में आयोग ने डिग्री कॉलेजों व अन्य संस्थानों को गणना केंद्र बनाने का आदेश दिया है।
इसके साथ ही उन कॉलेजों व संस्थानों को गणना केंद्र बनाने के लिए कहा है, जिसमें सुविधाएं हों और लोग आसानी से केंद्र तक पहुंच सकें। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि आयोग के निर्देश से उपजिलाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

उपजिलाधिकारियों को मतगणना केंद्र का चयन करने का आदेश दिया गया है। उनसे सोमवार तक चयन की सूची मांगी गई है। प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में एक गणना केंद्र बनाया जाएगा। रिपोर्ट मिलते ही आयोग को सूचना भेजी जाएगी।
- रवीश गुप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed