{"_id":"69f4eef4ff1a1f565a000c54","slug":"central-and-state-governments-are-emphasizing-on-cultured-education-minister-of-state-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-155366-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कारयुक्त शिक्षा पर केंद्र व प्रदेश सरकार दे रही जोर : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कारयुक्त शिक्षा पर केंद्र व प्रदेश सरकार दे रही जोर : राज्यमंत्री
Fri, 01 May 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 01 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विजेथुआ में हनुमानजी की आरती करते व्यावसायिक शिक्षा मंत्री । संवाद
सूरापुर। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने विजेथुआ धाम में शुक्रवार को आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर दे रही है। होनहारों का सरकार की ओर से सम्मान किया जा रहा है।
उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि आज एआई का दौर चल रहा है। एविएशन, एआई, सोलर, सेमी कंडक्टर जैसी कई तरह की व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने विजेथुआ धाम में पहुंचकर हनुमानजी की पूजा-अर्चना करते हुए आरती उतारी। कार्यक्रम को कादीपुर विधायक राजेश गौतम, सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने संबोधित किया।
राज्यमंत्री ने एक निजी विद्यालय में स्कूल प्रबंधन की ओर से संचालित श्रीराधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित तीन सौ छात्रों को छात्रवृत्ति का वितरण किया। सत्यपथ फाउंडेशन के विवेक त्रिपाठी ने कहा बताया कि 300 छात्रों के बैंक खाते में 30 लाख रुपये भेजे गए हैं। इस मौके पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अविनाश चंद्र पांडेय, अतुल सिंह, सौरभ त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, डॉ. डीएस मिश्रा, रवींद्र त्रिपाठी, घनश्याम चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।