फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CBSE: Meritorious in high school and intermediate waved the flag

सीबीएसई : हाईस्कूल व इंटर में मेधावियों ने लहराया परचम

Fri, 12 May 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 12 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
CBSE: Meritorious in high school and intermediate waved the flag
सुल्तानपुर के केएनआईसीई में सीबीएसई का रिजल्ट आने पर खुशी जाहिर करते बच्चे व शिक्षक।  -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के हाईस्कूल व इंटर मीडिएट का परीक्षा फल शुक्रवार को घोषित हो गया। कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में अपनी मेधा का प्रदर्शन किया है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के भी छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। परीक्षा फल घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। शिक्षकों व परिवार के लोगों ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया है।


97.2 प्रतिशत अंक पाकर हाईस्कूल में आदर्श प्रताप सिंह बने टॉपर
इंटर में सुमित यादव को मिले सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संचालित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकनगर के हाईस्कूल के छात्र आदर्श प्रताप सिंह ने 97.2 प्रतिशत व इंटर मीडिएट के छात्र सुमित यादव ने सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। परीक्षाफल को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में हाईस्कूल में 768 छात्रों में 767 उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर मीडिएट में 683 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 590 उत्तीर्ण हुए हैं। 65 छात्रों का रिजल्ट पूरक रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 87.2 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में आदर्श प्रताप सिंह 97.2, प्राची सिंह 96.5, सिद्धार्थ सिंह 96.3, सूर्यांश पांडेय 96.0, प्रखर पांडेय 95.5, खुशी कुमारी 95.5, श्रेया 95.5, अनुराग तिवारी 95.3, आस्था सिंह ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इंटर मीडिएट के छात्र सुमित यादव को सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक मिला है। स्कूल के 35 परीक्षार्थियों का अंक 90 फीसदी से ऊपर है। इसमें श्रद्धा श्रीवास्तव 96.2, प्रियम शर्मा 95.4, अर्जित तिवारी 95.2, अंगद शुक्ल 93.6, अनुज सिंह 93.6, स्तुति शुक्ला 93.6, दिव्यांशी सिंह, 93.6, आस्था तिवारी 93.4, सोनू यादव 93.2, उज्जवल पांडेय 93.0, अंकुर साहू 93.0, शैलजा पटेल 93.0, अर्पणा पांडेय 93.0 प्रतिशत अंक हासिल किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक अजीत, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह, भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उप्र प्रयाग के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने मेधावियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाई। विद्यालय के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. पवन सिंह, कोषाध्यक्ष बलराम गुप्ता व विद्यालय के शिक्षकों ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स के विद्यार्थियों ने 12वीं के परिणाम में लहराया परचम
सेंट जेवियर्स के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को घोषित 12वीं के परिणाम में परचम लहराया है। सेंट जेवियर्स के सीनियर सेकेंडरी स्कूल महुअरिया के सर्वेश पांडेय ने 96.6, सूर्यांश चतुर्वेदी ने 94.4, स्वयं प्रकाश सिंह ने 94.4, आफताब आलम ने 94, अमृतांश सिंह एवं खुशी पांडेय ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव का बढ़ाया है। अधिकतम अंक वालों के साथ ही अन्य उत्तीर्ण विद्यार्थियों को निदेशक संदीप जायसवाल, प्रबंधक रत्नेश सिंह व प्रधानाचार्य अकंमा बाबू जोसेफ ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

95.60 फीसदी अंक के साथ दिव्यांश रहे अव्वल

केएनआईसीई के इंटर मीडिएट का परीक्षा परिणाम 90.73 और हाईस्कूल में शत-प्रतिशत रहा। इंटर में 397 परीक्षार्थी शाामिल हुए थे, इसमें छह छात्र असफल रहे हैं। इंटर के छात्र दिव्यांश सिंह ने 95.60 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जाह्नवी कुमारी को 94.80 व वैष्णवी बृजराज को 94.60 फीसदी अंक मिले हैं। स्कूल के 19 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए सभी 310 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो गए हैं। कक्षा 10 की छात्रा अनुष्का आर्या ने 96 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भावेश मिश्र को 95.20, मो. अहमद शमीम को 94 प्रतिशत अंक मिले हैं। स्कूल के 17 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। संस्थान के प्रबंधक विनोद सिंह, आशा सिंह, प्रिंसिपल संजय विष्ट ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता जताई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई है।


शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई में लहराया परचम
शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा को उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण कर शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। 7कक्षा 12 की छात्रा कशिश ने 91.8, अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। यथार्थ राणा को 90, पामुल तिवारी को 87.6, नैना को 87.2 ,श्रेयांश को 84.8, विदुषी को 83.4 ,प्रियांशी को 83 ,मीनल को 82.4 , यशीता को 82.2 , प्रशांत को 81.2 अंक हासिल हुआ है। 710वीं के छात्र वैभव पांडेय ने 92.2 अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया है। शिवम प्रजापति को 89.8 , संचया सिंह को 89.8 ,मयंक यादव को 89.6 ,आख्या जायसवाल को 87.4 ,दिव्या को 87, अंशिका यादव को 86.4, विपुल को 85.6, अंजली तिवारी को 85.4, सृष्टि सिंह को 85 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।7 विद्यालय के प्रबंधक रंजीत सिंह ने सफलता का श्रेय बच्चों के कठिन परिश्रम एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार हमेशा बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए कटिबद्ध रहेगा ।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार तिवारी ने अध्यापकों एवं बच्चों को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया।

महर्षि विद्या मंदिर में अंशुमान सिंह रहे अव्वल
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के घोषित नतीजे में महर्षि विद्या मंदिर योगीवीर अहिमाने का परीक्षा फल 87 फीसदी रहा है। प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा में 174 परीक्षार्थियों में 150 को सफलता प्राप्त हुई है। स्कूल के छात्र अंशुमान सिंह ने 96.8 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभय प्रताप सिंह 95.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, सौम्या जायसवाल 93 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान और अर्पित मिश्र एवं रितेश प्रजापति 92.6 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे। शिवांश श्रीवास्तव 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहे, अर्श तिवारी 91 प्रतिशत अंक के साथ छठें स्थान और अंशिका यादव 90.6 प्रतिशत अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में स्कूल का परीक्षा फल 98.02 प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा रिद्धि शुक्ला 93.4 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। आशीष श्रीवास्तव व अर्श प्रताप सिंह 92 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। शैलेश मिश्रा 91.8, ऋषिका जायसवाल व शिवांश गुप्ता 91.2, शांभवी पांडेय 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

97 फीसदी अंक पाकर अवनीश कुमार मिश्र बने टॉपर
धनपतगंज। सीबीएसई बोर्ड से संचालित क्षेत्र के कुरऊं विद्यालय का हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। इसमें इंटरमीडिएट के छात्र अवनीश कुमार मिश्र ने 97 फीसदी अंक पाकर विद्यालय के टॉपर बने हैं। विद्यालय की प्रबंधक कमेटी के साथ प्रधानाचार्य शिगूफा अफजल ने मेधावियों का सम्मान करते हुए सभी को मिठाई खिलाई। प्रधानाचार्य ने बताया कि इंटर में कुल 32 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 30 उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इसमें अमन कुमार, उत्कर्ष शुक्ल, स्मृति यादव, चंद्रविजय ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्कूल का सम्मान बढ़ाया है।

इंजीनियर बनना चाहते टॉपर अवनीश
धनपतगंज। क्षेत्र के कुरऊं विद्यालय के इंटर मीडिएट के छात्र अवनीश कुमार मिश्र का जेईई मेंस और एनडीए में चयन हो गया है। अवनीश ने बताया कि वह प्रत्येक दिन लगभग आठ घंटे पढ़ाई करते हैं। वह इंजीनियर बनना चाहता है। अवनीश के पिता सूरत में नौकरी करते हैं, जबकि मां गृहणी हैं। अवनीश ने अपनी कामयाबी के पीछे परिवार के साथ ही विद्यालय को श्रेय दिया है।

वैभव ठाकुर को मिला सर्वाधिक 95.4 प्रतिशत अंक
सुल्तानपुर। नवयुग इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दोस्तपुर के छात्रों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के आधे से ज्यादा विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल के छात्र वैभव ठाकुर 95.4 प्रतिशत, अर्पित अग्रहरि 95, आर्यन गुप्ता 95, जवेरिया बानो 94.8 व गौरव निषाद ने 91.06 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है। छात्रा जवेरिया बानो ने सूचना प्रौद्योगिकी विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किया है। प्रधानाचार्य संदीप मिश्र व सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय राजबाबू ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

कार्तिक कसौधन को 96.6 व आनंद वर्मा को मिले 95.60 फीसदी अंक
सीबीएससी बोर्ड से संचालित टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। स्कूल के 236 छात्रों में 75 ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया है। कार्तिक कसौधन को 96.6, वंशिका श्रीवास्तव 95.4, समृद्घि त्रिपाठी 94.80, सूर्यवर्धन सिंह 94.40, हर्षिता पांडेय 94.20 व मो. शादाब ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। इंटर मीडिएट का परीक्षा परिणाम 85 फीसदी है। 188 छात्रों में 25 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। आनंद वर्मा 95.60, मयंक विक्रम 95.20, साक्षी विश्वकर्मा 91, काव्या शर्मा 90, प्रतीक श्रीवास्तव 79.7 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। प्रबंधक अजय श्रीवास्तव, निदेशिका डॉ. अंजली श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य कृष्णकांत राय, शिक्षक संतोष श्रीवास्तव ने उत्तीर्ण हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।



शिवांश सिंह को मिले 92 फीसदी अंक
लंभुआ। क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित एसएन कॉन्वेंट स्कूल के हाईस्कूल के शिवांश सिंह ने 92 फीसदी व ओम पांडेय ने 91 फीसदी अंक हासिल किया है। प्रबंधक अनिल कुमार दुबे ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed