फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Congratulations to teachers who have made outstanding contributions

Sultanpur News: उत्कृष्ट योगदान देने वाले गुरुओं का अभिनंदन

Sun, 06 Sep 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to teachers who have made outstanding contributions
. गोरखपुर में राज्य अध्यापक पुरस्कार लेते जिले के राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित  ​शिक्षक स
सुल्तानपुर। शिक्षक दिवस पर शनिवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व के साथ राष्ट्र के चरित्र का भी निर्माण करते हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित समारोह में 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राजबाबू उपाध्याय और जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का अभिनंदन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण भी कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय साढ़ापुर के शिक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 शिक्षकों का किया सम्मान
जिला सुरक्षा संगठन की ओर से सिरवारा मार्ग स्थित होटल में 23 शिक्षकों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक आशीष अग्रवाल ने आभार जताया। संचालन आयुष चतुर्वेदी ने किया। केएनआईपीएसएस के शिक्षा संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने शिक्षकों को राष्ट्र का चरित्र निर्माता बताया। सुशील कुमार सिंह ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य सुनील प्रताप सिंह ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कौशल पर जोर दिया। छात्रों ने गुरु महिमा पर प्रस्तुतियां दीं।

समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक भी सम्मानित
चरैवेति फाउंडेशन की ओर से दूबेपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बीबीगंज में शिक्षकों को डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान मीनू शुक्ला ने छात्रों से अपने गुरुओं का सम्मान करने का आह्वान किया। जयसिंहपुर बीआरसी पर 30 सेवानिवृत्त शिक्षकों को विधायक राजबाबू उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। लंभुआ बीआरसी पर प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों का सम्मान हुआ।

कादीपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और संत तुलसीदास पीजी कॉलेज में डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर चर्चा हुई। भदैंया के अभिनव विद्यालय पन्ना टिकरी और मॉडल प्राथमिक विद्यालय भरसारे में छात्रों ने कविताएं, एकांकी और गुरु-शिष्य पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए। कूरेभार और धनपतगंज के विद्यालयों में विद्यार्थियों ने उपहार देकर शिक्षकों का सम्मान किया। कुड़वार ब्लॉक मुख्यालय पर सेवानिवृत्त और वर्तमान शिक्षकों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किए गए। मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed