फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CBSE exams begin today, 9,724 students will appear at 12 centres.

Sultanpur News: सीबीएसई की परीक्षाएं आज से, 12 केंद्रों पर 9724 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 16 Feb 2026 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
CBSE exams begin today, 9,724 students will appear at 12 centres.
सीबीएसई का परीक्षा केंद्र।
सुल्तानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। जिले में परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष 12 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के 5562 और 12वीं के 4162 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई के जिला समन्वयक राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंदनगर, महर्षि विद्या मंदिर योगीवीर अहिमाने, स्टेला मॉरिस कॉन्वेंट स्कूल, नवयुग इंटरनेशनल स्कूल दोस्तपुर, गोपाल पब्लिक स्कूल ओमनगर, सनबीम स्कूल सैदपुर, त्रिभुवन देवी अकादमी कादीपुर, टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय अमहट, एसके प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल ओदरा, केएनआईसी लाल डिग्गी और शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक व 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन

परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। पहले दिन 10वीं के विद्यार्थियों की गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक) और 12वीं के विद्यार्थियों की बायोटेक्नोलॉजी तथा शॉर्टहैंड (हिंदी व अंग्रेजी) की परीक्षा होगी। जिला समन्वयक ने बताया कि केंद्रों पर सिटिंग प्लान तैयार कर सूची चस्पा कर दी गई है। सोमवार को कई छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा केंद्र पहुंचकर कक्ष और सीट की जानकारी लेते नजर आए। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र भी जारी कर दिए गए हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed