फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cattle death case, dase lodged

Sultanpur News: दुर्घटना में पांच गोवंशों की मौत पर गोहत्या का केस

Sat, 10 Feb 2024 03:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
cattle death case, dase lodged
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र धनपतगंज से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टीकर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह ट्रक पलटने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला जाग गया। मृत-जीवित गोवंशों को हटाने के बाद ट्रक की जांच की गई। जांच में तीन चापड़, 18 प्लास्टिक की रस्सी, पांच प्लास्टिक की बोरी मिलीं। इसके बाद धनपतगंज थाने में गोहत्या निवारण व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टीकर गांंव के पास बिहार की ओर जा रहा ट्रक, चालक की लापरवाही से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया था। दुर्घटना में पांच गोवंशों की मौत हो गई थी। जबकि 13 गोवंश घायल हो गए थे। इसमें से एक गोवंश रेस्क्यू के दौरान भाग निकला था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह, सीओ बल्दीराय रमेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने ट्रक में मिले मोबाइल से प्रकरण की जांच शुरू की थी। धनपतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक से गोवंशों के अलावा चापड़, लकड़ी का ठीहा, रस्सी, तिरपाल, बोरी मिली हैं। इससे प्रथम दृष्टया तस्करी का प्रकरण लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोहित सिंह के नाम दर्ज है ट्रक
पुलिस ने ट्रक के नंबर को ई-चालान ऐप से चेक किया तो वाहन का स्वामी रोहित कुमार सिंह निवासी छोटकी बसौली पोस्ट बड़ी बसौली थाना बक्सर जिला बक्सर बिहार का निकला। ड्राइवर व खलासी का नाम, पता नहीं पता चल सका है। ट्रक अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण कूरेभार थाने में खड़ा करवाया गया है।




सीडीआर पर टिकी पुलिस की जांच
ट्रक के केबिन में मिले मोबाइल की कॉल डिटेल के लिए पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद ली है। छह से आठ फरवरी के बीच मोबाइल की काॅल डिटेल ली जा रही है। दुर्घटना से पहले की गई कॉल से संबंधित का ब्यौरा भी स्पष्ट करने में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed