फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cash Crunch leads to protest

कैश नहीं मिलने पर जाम किया हाईवे

Fri, 09 Dec 2016 10:15 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 09 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Cash Crunch leads to protest
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की बंधुआकलां शाखा में दो दिन से कैश नहीं मिलने से गुस्साए खाताधारकों ने शुक्रवार को हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाताधारकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब आधे घंटे तक हाईवे जाम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन



क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखाओं में कैश नहीं होने से खाताधारकों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को भी जिले के सभी 80 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कैशलेस रहे। बंधुआकलां स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा में दो दिनों से कैश न मिलने के चलते खाताधारकों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज खाताधारकों ने बैंक शाखा के बाहर बवाल काटना शुरू कर दिया। खाताधारकों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान खाताधारकों ने लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगने से यातायात बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बंधुआकलां चौकी से पुलिस पहुुंची। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हो सका। करीब आधे घंटे तक हाईवे जाम होने के चलते प्रदर्शन स्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बंधुआकलां क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सीताराम ने बताया कि मेन ब्रांच से कैश नहीं मिल पाया है। इस वजह से खाताधारकों को भुगतान करने में असुविधा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed