फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cash crunch continues

लिमिट बढ़ी फिर भी नहीं  मिला एटीएम पर कैश

Sun, 01 Jan 2017 09:57 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 01 Jan 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
Cash crunch continues
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

एटीएम पर धन निकासी की लिमिट बढ़ा दी गई है लेकिन कैश लोड करने की व्यवस्था नहीं की जा सकी।  शहर व ग्रामीण अंचल में स्थित कई एटीएम कैशलेस रहे। जिन एटीएम पर कैश रहा, वहां सिर्फ दो हजार और चार हजार रुपये की ही निकासी की जा सकी। एटीएम कार्डधारक 500-1000 रुपये तक का भुगतान नहीं पा सके। 

विज्ञापन



आरबीआई की ओर से रविवार को एटीएम से धन निकासी की लिमिट बढ़ाने के बाद लोगों की भीड़ तो उमड़ी, लेकिन उन्हें जरूरत के मुताबिक कैश नहीं मिल सका। अवकाश को लेकर बैंकों के बंद होने से एटीएम पर लोग धन निकासी के लिए पहुंचे। ऐसे में शहर के कई एटीएम के शटर बंद रहे। नगर के गोलाघाट स्थित आईसीआईसीआई बैंक, बस स्टेशन के निकट स्थित बॉब, एचडीएफसी बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, विजया बैंक, कुड़वार नाका रोड स्थित पीएनबी, एक्सिस बैंक, नार्मल चौराहा स्थित टाटा इंडीकैश, आईडीबीआई, बाधमंडी स्थित एसबीआई, दरियापुर स्थित देना बैंक, पंचरास्ता स्थित बॉब के एटीएम पर ताला लटका रहा। इस वजह से खाताधारकों को इन एटीएम पर भुगतान नहीं मिल सका।
विज्ञापन


शहर के रोडवेज स्थित एसबीआई, एक्सिस के एटीएम पर कैश लोड किया गया। इन एटीएम पर सिर्फ 2000 रुपये का नोट ही लोड किया गया था। एटीएम कार्डधारक यहां से सिर्फ दो हजार और चार हजार रुपये की ही निकासी कर सके। 500-1000 रुपये की धन निकासी नहीं की जा सकी। गौरतलब है कि एटीएम पर पिछले दिनों 500 व 100 रूपये के नोट लोड किए गए थे। लिमिट बढ़ाने के बाद 500 व 100 रुपये के नोट न लोड होने के चलते लोग 1000-500 रुपये तक की निकासी नहीं कर सके। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed