{"_id":"68a8ba676ecb3bf8dd02d9f4","slug":"case-registered-on-court-order-in-case-of-cheating-an-elderly-person-of-rs-20-lakhs-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-139331-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बुजुर्ग से 20 लाख की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बुजुर्ग से 20 लाख की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
Sat, 23 Aug 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार के बांसी गांव के एक बुजुर्ग से 20 लाख रुपये की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बांसी गांव निवासी चंद्रभान सिंह (60) के मुताबिक, उनकी पुत्री प्रियंका सिंह की शादी हलियापुर के जरईकला निवासी दीपक सिंह से हुई है। हलियापुर निवासी आरोपी रामसिंह उनकी पुत्री प्रियंका सिंह व दामाद दीपक कुमार सिंह से काफी समय से व्यवहार बना रखा था। गत वर्ष आरोपी ने उनकी बेटी व दामाद को झांसा देकर उनसे दो लाख रुपये लेकर अपनी फर्जी कंपनी के खाते में जमा किया।
विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने ब्याज के रूप में कुछ रुपये दामाद के खाते में भेजा। आरोपी राम सिंह ने चंद्रभान को झांसा देकर उनसे आठ लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। कुछ पैसा आरोपी ने चंद्रभान के खाते में भी भेजा। आरोप है कि उन्होंने पिछली 25 मार्च तक कुल 20 लाख रुपये राम सिंह के खाते में भेजे हैं। 28 मार्च से आरोपी का मोबाइल बंद हो गया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने हलियापुर में शिकायत की, तो वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया गया है।