{"_id":"68853679a18a88691f071e99","slug":"case-registered-for-molestation-of-innocent-child-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-137805-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मासूम से छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मासूम से छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज
Sun, 27 Jul 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। एक गांव में मासूम (12) के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह और उनकी पत्नी सुबह से खेत में धान की रोपाई के लिए गए थे। घर पर पुत्री अकेली थी।
दोपहर लगभग 12 बजे उनके ही गांव का एक व्यक्ति उनके घर में जबरन घुस आया। आरोपी ने पुत्री से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने शोर मचाया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)