{"_id":"65e0d4bf417b5acd88098974","slug":"case-registered-for-fraud-of-rs-19-lakh-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-110417-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भूमि बेचने का झांसा दे 19 लाख की ठगी के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भूमि बेचने का झांसा दे 19 लाख की ठगी के मामले में केस दर्ज
Fri, 01 Mar 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भूमि बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला से 19 लाख रुपये की ठगी कर डाली। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने चांदा कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र कादीपुर के रायबीगो गांव नित्री गायत्री सिंह ने चांदा कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि वह मुंबई में रहती हैं। उनका मायका चांदा कोतवाली के बनभोकार व ससुराल कादीपुर के रायबीगो गांव में है। उनको नरेंद्र बहादुर सिंह निवासी दुर्गापुर जलालपुर कोतवाली कादीपुर मुंबई में मिले थे।
आरोप है कि नरेंद्र बहादुर ने उनसे बताया कि उसकी कुछ भूूमि वहां पर है। उसे वह बेचना चाहता है। गायत्री ने नरेंद्र बहादुर पर विश्वास करके उसके अकाउंट में 19 लाख रुपये भेज दिए। रकम भेजने के बाद आरोपी टरकाता रहा। अभी तक नरेंद्र बहादुर ने न तो जमीन बेची और न ही बैनामा ही किया।
विज्ञापन
इसी बीच आरोपी मुंबई छोड़कर भाग आया। गायत्री ने काफी खोजबीन की तो पता चला कि नरेंद्र बहादुर सिंह आनापुर नरायनगंज कोतवाली चांदा में ही रहने लगा है। गायत्री ने जब अपना पैसा मांगा तो आरोपी ने मना कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर चांदा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया गया।