फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case filed against teacher for beating up Dalit student

दलित छात्र की पिटाई के मामले में शिक्षक के विरुद्ध केस दर्ज

Fri, 13 Dec 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed against teacher for beating up Dalit student
अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर के गांव करनाईपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में दलित छात्र की पिटाई व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करना एक शिक्षक को महंगा पड़ा। पुलिस ने छात्र की मां की तहरीर पर शिक्षक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव रानीपुर मजरे करनाईपुर निवासी प्रभु देवी पत्नी बलवंतराव ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उनका 11 वर्षीय पुत्र उच्च प्राथमिक विद्यालय करनाईपुर में कक्षा छह का छात्र है।
विज्ञापन

पिछले 23 नवंबर को विद्यालय के शिक्षक रामयश वर्मा ने उनके बेटे को जातिसूचक गालियां देते हुए पीटा था। उसके बाद से वह विद्यालय नहीं जा रहा था। जानकारी के बाद पुत्र को समझा-बुझाकर किसी तरह विद्यालय भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शिक्षक ने दोबारा देख लेने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद पूरा परिवार भयभीत और चिंतित है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बृहस्पतिवार देर शाम शिक्षक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद जोशी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। हमने बुधवार और बृहस्पतिवार को विद्यालय जाकर बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है। जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed