फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case filed against in-laws in case of death of married woman

Sultanpur News: विवाहिता की मौत के मामले में ससुरालीजनों पर केस दर्ज

Mon, 07 Aug 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 07 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against in-laws in case of death of married woman
लंभुआ (सुलतानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मुकदमे में पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व देवर नामजद आरोपी बनाए गए हैं। आरोप है कि विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर कोतवाली के बासूपुर पौडिया निवासी इंद्र बहादुर सिंह की बेटी काजल सिंह का विवाह करीब पांच साल पहले लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी चंदन सिंह के साथ हुआ था। इंद्र बहादुर का आरोप है कि विवाह के बाद ससुरालीजन काजल को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पति के अलावा सास सावित्री सिंह, ससुर बृजभान सिंह, जेठ अजय सिंह, जेठानी रुचि सिंह व देवर शिवम सिंह द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी।
विज्ञापन



शुक्रवार शाम देवर शिवम सिंह ने उन्हें फोन पर काजल की मौत की सूचना दी। चौकिया आने पर उन्होंने काजल के शरीर पर चोट के निशान देखे। उन्होंने आशंका जताई है कि काजल को दहेज के लिए मार डाला गया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका के पति, ससुर व जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed