{"_id":"6851bf431897a59e720a0897","slug":"case-filed-against-four-in-shooting-of-youth-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-135231-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: युवक को गोली मारने के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: युवक को गोली मारने के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 18 Jun 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कादीपुर खुर्द गांव में सोमवार रात शहर से दोस्त के साथ घर जा रहे युवक को रंजिश में पिस्टल से गोली मारने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल के बारे में पुलिस पता लगा रही है।
कादीपुर खुर्द निवासी मंगल निषाद के मुताबिक, सोमवार को वह अपने गांव के रंजीत निषाद के साथ बाइक से जिला मुख्यालय गए थे। आरोप है कि घर जाते समय जलालपुर रोड पर ईंट-भट्ठे के पास गांव के रामतीरथ, धीरज निषाद, रत्नेश शुक्ल निवासीगण कादीपुर खुर्द व सांगापुर के दलसिंगार सिंह ने मिलकर मंगल व रंजीत को रोक लिया। आरोपी मारपीट करने लगे। मना करने पर रत्नेश शुक्ल ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली रंजीत के बाएं पैर में लगी। रंजीत को सीएचसी कादीपुर से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
मारपीट में मंगल भी घायल हो गया। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि मंगल निषाद की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ सोमवार रात केस दर्ज कर लिया गया। एक आरोपी रत्नेश शुक्ल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। मंगल निषाद भी वांछित था, उसे भी हिरासत में लिया गया है।