{"_id":"6a8898724f7fca9da608ed03","slug":"case-diary-not-received-in-azad-verma-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163358-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आजाद वर्मा हत्याकांड में नहीं आई केस डायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आजाद वर्मा हत्याकांड में नहीं आई केस डायरी
Fri, 21 Aug 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। आजाद वर्मा हत्याकांड में वादी मुकदमा की तरफ से दी गई मॉनिटरिंग अर्जी पर शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में विवेचक के जरिए केस डायरी नहीं पेश की जा सकी। अदालत ने इस मामले में अगले आदेश के लिए पत्रावली सुरक्षित कर ली है।
गोसाईगंज थाने के जासापारा-कारीबहार गांव निवासी वादी बादल वर्मा ने गत 28 जून की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी के आरोप के मुताबिक उनके गांव के ही रहने वाले आरोपी अशोक पांडेय, राज नारायण पांडेय, अनुराग पांडेय, रूपम पांडेय एवं स्थानीय थाने के नारायनपुर निवासी सत्यम पांडेय व कोतवाली देहात थाने के बभनगवां निवासी सूरज पांडेय ने रंजिश में उनके भाई आजाद वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वादी पक्ष के आरोप के मुताबिक, आरोपियों के दबाव में विवेचना को प्रभावित किया जा रहा है, और वादी पक्ष को लगातार खतरा बना है। वादी बादल वर्मा ने अदालत में विवेचना की मॉनिटरिंग के लिए अर्जी पेश की है। (संवाद)