{"_id":"5d9f70eb8ebc3e93d62b1274","slug":"carelessness-action-sultanpur-news-lko4861282127","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रामपुर सीएचसी अधीक्षक का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रामपुर सीएचसी अधीक्षक का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। संग्रामपुर सीएचसी अधीक्षक पर दायित्वों व पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में उनका वेतन सीएमओ ने रोक दिया। जब सीएमओ ने अधीक्षक को कॉल किया तो रिसीव नहीं किया गया। इसपर सीएमओ ने अस्पताल अधीक्षक का एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए लिखित जवाब मांगा है। जवाब से संतुष्ट न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शासन व विभागीय अफसरों के निर्देश के बावजूद अस्पताल में तैनात डॉक्टर मौजूद नहीं रहते। बुधवार रात एक मरीज जब अस्पताल पहुंचा तो उसे वहां चिकित्सक नहीं मिले। रात करीब 11.00 बजे मेरीत ने सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव के सीयूजी नंबर पर फोन कर इसकी शिकायत की।
शिकायत के बाद सीएमओ ने अधीक्षक को कई बार फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अधीक्षक को ओर से स्वास्थ्य सेवा में बरती जा रही लापरवाही व कॉल रिसीव न करने से नाराज सीएमओ ने बृहस्पतिवार को अधीक्षक का एक दिन का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सीएमओ ने अस्तपाल में अधीक्षक मनोज कुमार सिंह से स्वयं व साथ में तैनात डॉ. सर्वेश कुमार तथा डॉ. रंजीत कुमार के रात में मौजूद न होने के के साथ उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के संबंध में जवाब मांगा है। जवाब से संतुष्ट न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।