{"_id":"650f314656a51529c6082534","slug":"capacity-of-three-power-substations-will-increase-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-3123-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली के तीन उपकेंद्रों की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली के तीन उपकेंद्रों की बढ़ेगी क्षमता
Sun, 24 Sep 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर) तहसील क्षेत्र में ओवरलोड चल रहे बिजली के तीन उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाए जाने की अनुमति मिल गई है। इन उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ जाने से लगभग 45 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। लो वोल्टेज व ओवरलोड के चलते होने वाली अनावश्यक कटौती से निजात भी मिलेगी।
शिवगढ़, चांदा व गारवपुर बिजली उपकेंद्र ओवरलोड चल रहे हैं। उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इन दिक्कतों को देखते हुए अधिशाषी अभियंता जगदीश पटेल ने तीनों उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था।
शिवगढ़ उपकेंद्र की क्षमता 10 से बढ़ाकर 20 एमबीए, चांदा की 10 से 15 एमबीए तथा गाारवपुर की क्षमता 10 से बढ़ाकर 15 एमबीए करने के प्रस्ताव को पावर कारपोरेशन की मंजूरी मिल गई है। इन उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ने से लगभग 45 हजार उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाए जाने के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
इन गांवों के उपभोक्ताओं को होगा लाभ
मनोरथपुर, भिटौरा, सकरसी, शंभूगंज, भरखरे, भरसारे, अलीपुर, कन्हईपुर, चौकिया, तेरएं, साढ़ापुर, चांदा, छतौनाकलां, सफीपुर, मल्हीपुर, कूनी भीमपट्टी, अंधियारी, छतौना खुर्द, राम नगर, मदारडीह, गलहिता, अमरुपुर व धरहरा समेत सैकड़ों गांवों के उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।